Advertisment

Rohit Sharma ने जड़ा टेस्ट करियर का 11वां शतक, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तीसरा सैकड़ा

Rohit Sharma century- इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने करियर की 11वीं सेंचुरी लगा दी है। भारत की सरजमीं पर रोहित का यह 9वां शतक हैं।

author-image
Joseph T J
New Update
Rohit Sharma century

Rohit Sharma Century

Rohit Sharma Century: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में शतक लगातार आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।  इंग्लैंड (England) के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहली पारी में रोहित शर्मा ने शतक जड़कर अपने फॉर्म का परिचय दे दिया। रोहित शर्मा का यह शतक तब आया जब भारतीय टीम संकट में थी। 33 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद रोहित शर्मा ने रवींद्र जड़ेजा के साथ मिलकर 160 रनों की साझेदारी की। 

Advertisment

रोहित ने जड़ा 11वां शतक

रोहित शर्मा ने 157 गेंदों पर अपना 11वां शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। इस शतक से साथ रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 3 शतक जड़ चुके हैं। रोहित इंग्लिश टीम के खिलाफ 12 मुकाबलों में 3 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। भारत में उन्होंने 9वां शतक लगाया।

Virat Kohli के छुट्टी बारे में ऐसा क्या बोल गए जय शाह, सुनकर कुछ लोगों को लग सकती है मिर्ची 

Advertisment

सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी से आगे निकले रोहित

जो रूट के 46वें ओवर में छक्का लगाकर रोहित ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित का इस पारी यह दूसरा छक्का था। इस छक्के के साथ रोहित का 79 छक्का हो गया। जबकि धोनी के नाम 78 छक्के ही है। टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा ने छक्के लगाने के मामले में भी धोनी को पीछे छोड़ दिया है। रोहित से आगे अब बस वीरेंद्र सहवाग ही हैं, जिनके नाम 91 छक्के दर्ज हैं।